7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय IPL 2022 से हट गए हैं। वे गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। जेसन रॉय ने लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहने के कारण यह फैसला लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी पिछले सप्ताह फ्रेंचाइजी को दे दी थी। गुजरात ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। गुजरात ने 2022 ऑक्शन में जेसन रॉय को दो करोड़ की बेस प्राइस पर अपने साथ लिया था। यह दूसरी बार है जब जेसन रॉय ने आईपीएल से नाम वापस लिया है। 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर चुना था लेकिन पर्सनल वजहों का हवाला देते हुए वे हट गए थे।
आज की अन्य खबरें
आज हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे। आज आईपीएल के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो सकता है।
पंजाब किंग्स के कप्तान होंगे मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। टीम ने उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया था। वो 2018 से इस टीम का हिस्सा हैं। केएल राहुल पिछले सीजन जब कप्तान थे तब कुछ मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में मयंक ने पंजाब की कप्तानी भी की थी। पंजाब ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं किया है।
2011 में IPL डेब्यू करने वाले मयंक ने इस टूर्नामेंट के 100 मैचों में 23.46 की औसत के साथ 2135 रन बनाए हैं। 95 पारियों में उनके नाम पर 1 शतक और 11 फिफ्टी दर्ज है।