IPL Auction 2022 PBKS: आईपीएल 2022 के ऑक्शन के दूसरे दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने पहले एक घंटे के दौरान धड़ाधड़ खरीदारी की. सबसे पहले टीम ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर 11.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। पंजाब यहीं नहीं रुकी. उन्होंने दिन की दूसरी खरीदारी के रूप में वेस्टइंडीज के गेंदबाज ओडिन स्मिथ को छह करोड़ रुपये में खरीदा. वो थोड़ी बहुत बल्लेबाजी करना भी जानते हैं. लंच के बाद पंजाब की टीम ने अंडर-19 स्टार राज अंगद बावा पर दो करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. आईपीएल 2022 ऑक्शन के पहले दिन पंजाब किंग्स के लिए शानदार रहा. टीम ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर शिखर धवन (8.25 करोड़) को साथ जोड़ लिया है. वो रिटेन किए गए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. हालांकि अभी पंजाब के कप्तान का चेहरा अभी साफ नहीं हुआ है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि मयंक अग्रवाल ही पंजाब का नेतृत्व करेंगे. सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में पंजाब ने आज कगिसो रबाडा को 9.25 खर्च कर खरीदा. अनकैप्ड विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान पर भी फ्रेंचाइजी ने नौ करोड़ खर्च किए. पंजाब ने आज कुल 11 क्रिकेटर्स को खरीदा जिसमें दो ओवरसीज खिलाड़ी भी शामिल हैं. रविवार के लिए उनके पर्स में इस वक्त 28.65 करोड़ रुपये बचे हुए हैं.Also Read – IPL Auction 2022: Liam Livingstone सीजन के सबसे महंगे विदेशी, Irfan Pathan का ऐसा था रिएक्शन
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो भी फ्रेंचाइजी की पसंद में शामिल हुए. उनपर पंजाब ने 6.75 करोड़ खर्च किए. पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले राहुल चाहर पर पंजाब ने 5.25 करोड़ का निवेश किया. इसके अलावा हरप्रीत बरार (3.80 करोड़) भी पंजाब का हिस्सा बने. Also Read – RCB IPL 2022 Auction Royal Challengers Bangalore Day-2: ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉफ बने बैंगलोर का हिस्सा, Check Players List, Price
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर्स की लिस्ट (PBKS IPL 2022 Auction List )
- जोनी बेयरस्टो – 6.75 करोड़
- कगिसो रबाडा – 9.25 करोड़
- शिखर धवन – 8.25 करोड़
- राहुल चाहर – 5.25 करोड़
- शाहरुख खान – 9 करोड़
- हरप्रीत बरार – 3.80 करोड़
- प्रबसिमरन सिंह – 60 लाख
- जितेश शर्मा – 20 लाख
- ईशान पोरेल – 25 लाख
- लियाम लिविंगस्टोन – 11.50 करोड़
- ओडिन स्मिथ – 6 करोड़
- संदीप शर्मा – 50 लाख
- राज अंगद बावा – दो करोड़
- ऋषि धवन – 55 लाख
- वैभव अरोड़ा – दो करोड़
- रितिक चटर्जी – 20 लाख
- बलतेज ढांडा – 20 लाख
- अंश पटेल – 20 लाख
- प्रेरक मांकड़ – 20 लाख
पंजाब किंग्स रिटेन क्रिकेटर्स लिस्ट (PBKS Retain Players List IPL 2022)
- मयंक अग्रवाल – 12 करोड़
- अर्शदीप सिंह – 4 करोड़
Congratulations @ashwinravi99 on being a part of @rajasthanroyals #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/hxXN8g8Nmv
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
Also Read – IPL 2022: Kuldeep Yadav को खरीदकर दिल्ली के चेयरमैन पार्थ जिंदल बोले- KKR संभाल नहीं पाई स्टार
Congratulations to @SDhawan25 #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/8LepZC7F2R
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
$(document).ready(function(){$('#commentbtn').on("click",function(){(function(d,s,id){var js,fjs=d.getElementsByTagName(s)[0];if(d.getElementById(id))return;js=d.createElement(s);js.id=id;js.src="//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1&appId=178196885542208";fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}(document,'script','facebook-jssdk'));
$(".cmntbox").toggle();});});
Source link