IPL 2022 का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट के लिए अब एक महीने से भी कम का समय बचा रह गया है। इस सीजन में कई प्लेयर नयी टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे। ऐसे में इस बार IPL 2022 में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि चार ऐसी टीमें हैं, जो ट्रॉफी की हकदार हो सकती है।
ये 4 टीमें हो सकती है ट्रॉफी की हकदार
IPL 2022 के आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी टीमें जोरो से प्रैक्टिस में लगी हुई है। इस बार 4 ऐसी टीमें हैं, जो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का दम रखती है, जिसमें पहला नाम है-
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की बात करे, तो इस टीम ने पिछले कुछ सीजन में बेहद ही अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। IPL 2020 के सीजन में इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, तो वहीं पिछले सीजन में कप्तान बदलने के बावजूद भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हो पायी थी। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर जैसे आक्रमक बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा है। डेविड वार्नर वहीं प्लेयर है, जिसने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए IPL का खिताब जीता था। डेविड वार्नर के अलावा टीम ने इस बार ऑक्शन में मिसेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव और चेतन सकारिया को शामिल किया है। इन प्लेयर्स के होते हुए दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचना तो तय है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को IPL की सबसे सफल टीमों में से एक माना जाता है। इस टीम अबतक 5 बार IPL का खिताब जीत चुकी है। इस बार IPL 2022 के लिए मुंबई इंडियंस की पलटन बिल्कुल तैयार है। इस टीम ने कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कायरन पोलार्ड जैसे प्लेयर्स को अपने साथ शामिल किया है। इसके अलावा टीम ने ऑक्शन के दौरान ईशान किशन को अपने साथ शामिल किया है। इन प्लेयर्स ने मुंबई इंडियंस को बेहद ही मजबूत बना रखा है।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन में चैम्पियन बनने के बाद इस टीम ने कोई भी खिताब नहीं जीता है। IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस बार कुछ ऐसे प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है, जो टीम को ट्रॉफी जीतवाने में मदद कर सकती है। इस बार टीम ने संजू सैमसन को ऑक्शन से पहले ही रिटेन किया है। इसके साथ ही टीम ने जॉस बटलर और यशस्वी जैयवाल को रिटेन किया है। इसके अलावा ऑक्शन में टीम ने शिमरोन हेटमायर, जेम्स नीशम, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और रविचन्द्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ा है। इन दिग्गज प्लेयर्स के होते हुए इस बार राजस्थान की टीम ट्रॉफी जीतने की दावेदार हो सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना डेब्यू करने जा रही है। ऑक्शन में इस टीम ने मैच विनर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इस टीम का संतुलन बाकि अन्य टीमों से बेहतर नजर आ रहा है। टीम ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्वींटन डीकॉक और के एल राहुल को रखा है जो कि अपने आक्रमक बल्लेबाजी के लिए माने जाते हैं। इसी के साथ टीम ने मेटर के रूप में दो बार केकेआर को विजेता बना चुके गौतम गंभीर है। ऐसे में लखनऊ की टीम IPL 2022 की सबसे मजबूत टीम के रूप में साबित हो सकती है।