IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 को शुरू होने में अब से कुछ ही घंटे बचे हैं। नीलामी को लेकर सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बेंगलुरु में आज से शुरू होने जा रहे आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL 2022 Mega Auction) में इस बार कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 320 भारतीय जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। पहले दिन केवल 161 खिलाड़ी बिकेंगे। नीलामी में हर बार फ्रेंचाइजी खुलकर खिलाड़ियों पर पैसे लुटाती है और इस बार कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है क्योंकि टीमों के पर्स राशि को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है जबकि पहले यह राशि 85 करोड़ रुपये होती थी। आइये पहले यह जानते हैं कि आईपीएल 2022 नीलामी के लिए किस टीम के पास कितना पैसा बचा है।
IPL 2022 पर्स: किस टीम के पास कितना पैसा
चेन्नई सुपर किंग्स: 48 करोड़ रुपये।
मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपये।
दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपये।
कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपये।
गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपये।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपये।
लखनऊ सुपरजायंट्स: 59 करोड़ रुपये।
𝙋𝙧𝙚-𝙖𝙪𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣 𝙩𝙚𝙖𝙢 𝙗𝙧𝙞𝙚𝙛𝙞𝙣𝙜 𝙗𝙚𝙛𝙤𝙧𝙚 𝙩𝙝𝙚 𝘽𝙞𝙜 𝘿𝙖𝙮! 👌 👌
How excited are you for the #TATAIPLAuction 2022❓ 🤔 pic.twitter.com/R5TFi8g6XE
— IndianPremierLeague (@IPL) February 11, 2022
इस बार नीलामी में अधिकतम 900 करोड़ खर्च होने की उम्मीद
टीमों के पर्स की राशि बढ़ाने के बाद इस बार नीलामी में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2022 के लिए कुल मिलाकर सभी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने पर 900 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। नीलामी से पहले ही सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि टीमें अपने पर्स की पूरी राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च नहीं करती हैं। पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स तो इस मामले में बहुत पीछे है।
ये फ्रेंचाइजियां खूब लुटाती है पैसा
आईपीएल नीलामी के दौरान पैसे बहाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) सबसे आगे है। आरसीबी ने अब तक 855 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इस मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 836 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, 807 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने 552 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने 574 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
खिलाड़ियों को खरीदने में किस टीम ने अब तक कितना खर्च किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 855 करोड़
मुंबई इंडियंस- 836 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 807 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 779 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स- 716 करोड़
पंजाब किंग्स- 702 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 574 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 552 करोड़।